Aligarh News : AIMIM जिलाध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अलीगढ़। धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एआईएमआईएम (AIMIM) के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बास के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यामीन खान अब्बास पर कलेक्ट्रेट गेट की सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी देने, कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के खिलाफ अपशब्दों  का प्रयोग करने तथा उन्हें "नशेड़ी" कहकर अपमानित करने का आरोप है।

गौरव माहेश्वरी नामक व्यक्ति ने इन गंभीर आरोपों के साथ सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

खबर अपडेट हो रही है

संबंधित समाचार