पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार परिवार सहित कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शांता कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोती और निजी सहायक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री को आज सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आइसोलेशन …

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शांता कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोती और निजी सहायक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री को आज सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी शैलजा को भी शुक्रवार को इसी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोनों का स्वास्थ्य सामान्य है तथा वे सामान्य खानपान कर रहे हैं।

संबंधित समाचार