एसएसपी का एक्शन: रीलबाज दरोगा लाइन हाजिर, अवैध हिरासत में मारपीट करने वाला SI सस्पेंड 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी बरेली अनुराग आर्या ने अपने मातहत पुलिस वालों के खिलाफ एक्शन मोड में दिखे। इसमें सबसे चर्चित मामला रीलबाज दरोगा का रहा। सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाना दरोगा को महंगा पड़ गया। लिहाजा अब एसएसपी ने इस दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन
दरअसल फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक शुभम सोम लगातार अपनी सोशल मीडिया आईडी  si_shubh_thakur से पोस्ट कर रहे थे। जिसकी शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंची। मामला सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन का पाया गया। लिहाजा एसएसपी अनुराग आर्य ने फौरी तौर से उप निरीक्षक शुभम सोम को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

अवैध हिरासत में रखा, अब दरोगा निलंबित
प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा शुभम चौधरी पर गंभीर आरोप लगे। थाना भमोरा ग्राम कंरी के रहने वाले राहुल शंखधार ने शिकायत की थी कि उप निरीक्षक शुभम चौधरी ने उनको अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट की। इतना ही नहीं 50,000 की घूस लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी उप निरीक्षक शुभम चौधरी को फौरी तौर से निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही दरोगा निलंबित
एक महिला ने चौकी रिठौरा पर शादी समारोह में मोबाइल तोड़ने और छेड़खानी की शिकायत की थी। मामले की जांच थाना हाफिजगंज में तैनात उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह को सौंपी गई थी। मगर दरोगा ने इस महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद दरोगा चन्द्रपाल सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नोएडा में आग का तांडव : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण, 24 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा
बदायूं में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, केयरटेकर गिरफ्तार 
'यूनिवर्सिटी है, स्कूल नहीं!' लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के खिलाफ सड़क पर लेटे छात्र, कुलपति और प्रशासन के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा