अमेठी: इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह मामले को स्मृति ईरानी ने बताया षड्यंत्र, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
अमेठी। जनपद मे इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह के मामले में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का अमेठी से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह षड्यंत्र जनता के सामने चलेगा नहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह का कांग्रेस से सीधा संबंध बताया है। उन्होंने कहा कि इस महिला के ऊपर …
अमेठी। जनपद मे इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह के मामले में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का अमेठी से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह षड्यंत्र जनता के सामने चलेगा नहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह का कांग्रेस से सीधा संबंध बताया है। उन्होंने कहा कि इस महिला के ऊपर अयोध्या और लखनऊ में फर्जीवाड़े के पूर्व में ही मुकदमें दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि अमेठी कांग्रेस का गढ़ पूर्व में रहा था लेकिन मेरे खिलाफ ऐसे प्यादे न खड़ा करें, जिनका कांग्रेस और गांधी परिवार से सीधा संबंध है। कांग्रेसी मित्रों से मेरा अनुरोध है कि अगर मेरे ऊपर हमला करना है तो ऐसे लोगों को खड़ा ना करें जो अपराधी किस्म के हैं। स्मृति ईरानी ने बताया कि पूर्व में इनके खिलाफ फर्जीवाड़े 15 मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।
वहीं इस मामले पर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने अपने काम को बताने के लिए कोई काम ही नहीं किया है। स्मृति ईरानी सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का नाम लेकर अपने पाप को छुपाने का काम करती हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वार्तिका सिंह द्वारा से लिये गए 25 लाख रूपये के घूस में स्मृति ईरानी की कितनी की हिस्सेदारी थी। मालविका स्टील फैक्ट्री बेचवाने में कितने की भागीदारी निभाई है।
उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अपने पति ने मध्यप्रदेश में जमीन के घोटाले को लेकर और आप के सांसद निधि के घोटाले की चर्चा को लेकर देश से कब क्षमा मागेंगी। चुनावी वादे के अनुसार अमेठी वासियों को 13 रूपये किलो चीनी कब मिलेगी, क्योंकि 13 रूपये किलो चीनी दिलाने के नाम पर चुनाव जीतीं थी। अपने मंत्रालय से होने वाले विकास कार्य को कब गिनाएंगीं।
