Mainpuri News: सिपाही पति पर पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, SP ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेश
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में एक सिपाही पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी ने इस मामले में स्वयं पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की है। पीड़िता ने अपने पति योगेश कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए SP को लिखित शिकायत सौंपी है। सिपाही योगेश कुमार SDRF में लखनऊ में तैनात हैं।
पत्नी ने पति पर न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया बल्कि एक छात्रा के साथ फरार होने की बात भी कहीं है। शिकायत मिलने के बाद SP ने मामले की तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस ने अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी सिपाही वर्तमान में कहां है और छात्रा के साथ फरार होने का आरोप कितना सही है। मामले की जांच जारी है।
