Bareilly News: बहुत हुई महंगाई की मार ! सिलेंडर लेकर सपाई बैलगाड़ी पर सवार, बिजली संकट पर भरी हुंकार
समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के इस वक्त विपक्ष पूरे प्रदेश में बड़ा मुद्दा बना दिया है। खास तौर से समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। लिहाजा मंगलवार को सपाई सड़क पर अनोखे अंदाज में सड़क पर नजर आए।
बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के इस वक्त विपक्ष पूरे प्रदेश में बड़ा मुद्दा बना दिया है। खास तौर से समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। लिहाजा मंगलवार को सपाई सड़क पर अनोखे अंदाज में सड़क पर नजर आए। बैलगाड़ी पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
कलेक्ट्रेट पर मची खलबली
कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ी के साथ सपाई पहुंचे तो खलबली मच गई। सिलेंडर बैलगाड़ी पर रखकर सपाईयों ने नारेबाजी की। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली कटौती और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
पेपर लीक का उठाया मुद्दा
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, आवारा पशुओं से फसल नुकसान, महिलाओं की सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में बिजली कटौती रोकने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिलाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान भुवनेश यादव, एजाज अहमद और अविनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
