Bareilly News: आंधी-तूफान ने चौपट किया रेल संचालन, कई जगह OHE टूटकर गिरने से भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात आए आंधी- तूफान ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रेल संचालन को प्रभावित कर दिया। रोजा-लखनऊ रेलखंड सहित कई स्थानों पर पेड़, टिन शेड और मलबा ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) संरचनाओं पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

यहां हुआ ज्यादा नुकसान
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि बिलपुर-मीरनपुर कटरा यार्ड, रोजा यार्ड, पीआरपीएम यार्ड, रोजा-बांथरा रेलखंड और कौड़ा-बेहटागोकुल यार्ड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रहे। तूफान के कारण ओएचई उपकरण क्षतिग्रस्त होने व ट्रिपिंग से रेल यातायात बाधित हुआ। 

मरम्मत में लगीं रेलवे की टीमें
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव व वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) सचिन कुमार के निर्देशन में टीआरडी टीमों ने प्रभावित स्थलों पर तत्काल पहुंचकर मरम्मत का कार्य किया। रेल संचालन को सुचारू किया गया। इस दौरान 14207, 12229, 14241, 12231, 12429, 15043, 15011, 12557, 22419 और 12371 सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

संबंधित समाचार