Pilibhit News : पति ने पीटकर ली महिला की जान, परिजन बोले: दहेज को करता था परेशान!

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला क्षेत्र में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताप पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार ने दहेज की माँग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

बता दें कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां की निवासी 30 वर्षीय कमला देवी पुत्री रामचंद्र की शादी 2015 में क्षेत्र के ही गांव नवदिया कुर्रया निवासी नवीन से हुई थी।  उसके दो बच्चे है। गुरुवार शाम पति ने कमला देवी की पिटाई कर दी। आरोप है कि पति समेत अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई की। महिला को पहले थाने ले गए। फिर न्यूरिया अस्पताल भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। गजरौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार