बरेली में डिलीवरी कर्मियों का सम्मान: Delivery Boy पर मेयर उमेश गौतम का बड़ा मैसेज, बोले- ये असली योद्धा हैं

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

पार्थ गौतम बोले- कोई काम छोटा नहीं, ये युवा हर मौसम में लोगों तक जिंदगी पहुंचाते हैं

अमृत विचार, बरेली। सड़क की धूल, बारिश की बूंदें, पीठ पर 20-25 किलो का बैग... और चेहरे पर जिम्मेदारी... फिर भी मुस्कान नहीं छोड़ते!  ये कोई फिल्म के हीरो नहीं... ये हैं हमारे सच्‍चे रियल लाइफ हीरो... डिलीवरी वाले भाई! जिन्हें हम अक्सर सिर्फ 'डिलीवरी बॉय' बोलकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हीं को आज बरेली में मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। 

डिलीवरी कर्मियों को किया सम्मानित

डिलीवरी योद्धाओं का सम्मान (3)

दरअसल, शुक्रवार को बरेली के रामडा होटल में एक अनोखा और बेहद खूबसूरत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा सेवक संघ की तरफ से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े शहर के सैकड़ों डिलीवरी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मंच से बड़ा सामाजिक संदेश दिया।

डिलीवरी बॉय नहीं, समाज के असली सेवा योद्धा

मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि किसी को उसके काम से जज क्यों करें? ये युवा हर मौसम में, हर हाल में लोगों तक जरूरी सामान पहुँचाते हैं। कोरोना काल में जब लोग घर से निकलने से डर रहे थे, तब यही डिलीवरी कर्मी दवा, खाना और जरूरत का सामान घर-घर पहुँचा रहे थे। ये सिर्फ डिलीवरी बॉय नहीं, समाज के असली सेवा योद्धा हैं। मेयर साहब ने आगे कहा कि समाज को मेहनत करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए, कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, सोच छोटी होती है।

डिलीवरी योद्धाओं का सम्मान (4)

"घर में, तपती गर्मी में, आप ठंडक में बैठे हुए हैं। आपको खाना खिलाने के लिए जो खाना लेके आता है, तो एक बार कम से कम उसे ठंडा पानी तो पिला दिया करो, जिससे कि उसको भी शांति मिल जाए। उन्होंने मंच से डिलीवरी कर्मियों को मिल्टन की कवर के साथ एक लीटर की बोतल देने का ऐलान करते हुए कहा कि आप जब कभी अपनी बाइक पर डिलीवरी करने सुबह घर से निकलते हों, तो इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी लेके निकलें और जब ये पानी खत्म हो जाए, तो पार्थ गौतम फाउंडेशन के जितने भी काउंटर लगे हैं, 12 जगह लगे हैं, वहां से रिफिल निशुल्क करेंगे और हर समय ठंडा पानी पिएंगे"- मेयर डॉ. उमेश गौतम

 

आज का युवा मेहनत से बना रहा अपनी पहचान

डिलीवरी योद्धाओं का सम्मान (1)

वहीं पार्थ गौतम फाउंडेशन के चेयरमैन पार्थ गौतम ने भी युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आज का युवा मेहनत से अपनी पहचान बना रहा है। डिलीवरी सेक्टर में काम करने वाले हजारों युवा अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। ये सिर्फ सामान नहीं, लोगों का भरोसा और जरूरत भी पहुँचाते हैं। युवा सेवक संघ का मकसद है। ऐसे मेहनतकश युवाओं को सम्मान देना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। बताते चलें कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे और डिलीवरी कर्मियों का तालियों से भव्य स्वागत किया गया।

Untitled - 06 June 2024 at 14.23.48 (5)

"मुझे फिक्र रहती है बरेली के कुछ लोगों की. मैं उनको आश्वासन देना चाहता हूँ कि अभी वो चिंतित ना रहें, मैं राजनीति में नहीं आया हूं। अभी तो पिताजी ही काफी हैं और किसी दिन ये बेटा भी आ गया तो क्या होगा तुम्हारा? मैं तो ये सोचने पर बस... मजबूर हूं। जिन्होंने नेगेटिव पीआर करी है, मैं आज उनको बोलना भी चाहता हूं कि अगर दम है तो सेवा कार्यों में बराबरी करके दिखाओ। अगर एक परसेंट भी कर लोगे तो मैं तुम्हारे सामने सैल्यूट करने को तैयार हूं। पर मैं आपको ये बताना चाहता हूं, एक परसेंट तो दूर की बात है, दिमाग में भी नहीं सोच पाएंगे कि सेवा होती कैसे है? क्योंकि कभी की नहीं है सेवा, कभी करने की इच्छा नहीं रखी है। बस छवि खराब करने के लिए लोग घूम रहे हैं"- पार्थ गौतम

संबंधित समाचार