Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्या का ''ऑपरेशन एचएस'', शराब कारोबारी मनोज जायसवाल हिस्ट्रीशीटर घोषित
बरेली, अमृत विचार। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्या का कड़क एक्शन लगातार जारी है। पुलिस ने अपराधिक इतिहास रखने वाले 18 और दागी चेहरों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें सबसे प्रमुख नाम शराब कारोबारी मनोज जायसवाल का है, जिनके खिलाफ पूर्व में कई केस दर्ज हो चुके हैं और टपरी शराब मामले को लेकर सहारनपुर पुलिस भी कई बार बरेली पहुंच चुकी है। इसके साथ एसएसपी आर्या के कार्यकाल में हिस्ट्रीशीटर घोषित अपराधियों की संख्या 350 से ऊपर पहुंच गई है।
टपरी कांड से जुड़ा है मनोज का नाम
पुलिस के अनुसार, एसएसपी निर्देश पर गौवध, मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, छिनैती, मारपीट, बलवा, हत्या, हत्या के प्रयास, नकबजनी, धोखाधड़ी और अवैध शराब जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सहानपुर के टपरी कांड से जुडे़ और 100 करोड़ की शराब कर चोरी में ग्रीन पार्क बरेली निवासी मनोज जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल का नाम सामने आया था। मनोज के खिलाफ यहां बारादरी थाने में दो मुकदमें दर्ज हो चुके थे। मनोज पर और भी केस लिखे गए थे। क्रिमिनल बैकग्राउंड के चलते बरेली पुलिस ने मनोज जायसवाल को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है।
सूफी टोला का अफजल भी शामिल
इसके अलावा सूफीटोला मीरगंज निवासी पेशेवर अपराधी अफजाल पुत्र अनवार निवासी सूफी टोला पर गौतस्करी, मोहम्मद शहीद उर्फ भूरा पुत्र हनीफ निवासी मिरखा बाबर नगर, मीरगंज पर मादक पदार्थों की तस्करी , अरशीन कुरेशी उर्फ आसीन पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी सूफीटोला पर गोकशी, निजाम पुत्र अय्यूम निवासी सूफीटोला पर गोकशी और एनडीपीएस, अनिल कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मासिहाबाद पर नकबजनी, शाही के लालता प्रसाद उर्फ नन्हे पुत्र छोटेलाल निवासी दुनका पर लूट, शीशगढ़ के काले पुत्र कल्लू उर्फ कलुआ निवासी जाफरपुर पर गोकशी, बारादरी के अफजल हुसैन उर्फ मुल्ला उर्फ पुत्र अमानत हुसैन निवासी एजाज नगर गोटिया पर एनडीपीएस, सौरभ राठौर निवासी जोगी नवादा पर बलवा और मारपीट, उत्तम पटेल पुत्र सेवाराम निवासी हजियापुर पर लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।
हिस्ट्रीशीटरों की होगी निगरानी
वहीं रामबाबू पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी हजियापुर धोखाधड़ी और मारपीट, नैतिक सोनकर पुत्र बृजेश उर्फ काले सोनकर निवासी खुर्रम गोटिया पर हत्या, मुजीब अहमद पुत्र हबीब अहमद निवासी रोहलीटोला पर मादक पदार्थों की तस्करी और अरशद पुत्र नवाब मियां निवासी हजियापुर पर लूट और चोरी अंशु पटेल पुत्र हरीश पटेल निवासी जगतपुर हत्या का प्रयास का मुकदमा आरिश खान पुत्र आरिफ खान निवासी सूफी ओला पर नकाबजनी और चोरी, आकाश ठाकुर पुत्र मुनेंद्र सिंह अतरछेड़ी थाना बिशारतगंज हाल पता संजय नगर पर हत्या और नकबजनी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। इन सभी की भी एचएस खोलने का काम पुलिस ने किया है। जनवरी से अब तक पुलिस जिले में 350 से अधिक लोगों की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अभियान आगे जारी रहेगा।
