बरेली: दहेज में बुलट न मिलने पर जहर खाकर पहुंचा ससुराल, मौत
अमृत विचार, बरेली। दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद वह ससुराल पहुंच गया। हालत गंभीर देखते हुए युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …
अमृत विचार, बरेली। दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद वह ससुराल पहुंच गया। हालत गंभीर देखते हुए युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना देवरनियां के ग्राम सेमीखेङा निवासी बाबूराम ने अपनी पुत्री की शादी जून 2020 (लाकडाउन) में जिला रामपुर के थाना खजुरिया के गांव कनकपुर निवासी महेंद्र के बेटे सुरेंद्र कुमार के साथ हिंदु रीति रिवाज के साथ कराई थी। विवाहिता के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले उसके दहेज से संतुष्ट नही थे, जबकि सुरेंद्र बुलट बाइक पर ही अड़ा हुआ था। बाइक न मिलने से सुरेन्द्र पत्नी से नाराज रहता था।
उसकी पत्नी अपने मायके सेमीखेड़ा में थी। शुक्रवार को सुरेन्द्र जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ससुराल सेमी खेड़ा पहुंच गया। यहां उसने काफी बवाल मचा दिया सभी गांव वाले भी एकत्रित हो गये। वह वही पर गिर गया उसकी हालत को देखकर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि अस्पताल में उसकी बहन व परिवार के लोग भी आ गये थे। इलाज के दौरान सरेन्द्र की मौत हो गई। थाने में अभी तक कोई तहरीर नही दी गयी है।
