आईपीएल 2026 : गुजरात के खिलाफ बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

विकेट काफी अच्छी लग रही है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें ज्यादा बदलाव होगा। हमें इस मैच को जीतने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कम स्कोर पर रोकें और फिर चेज़ को पूरा करें। वर्तमान में रहना काफी जरूरी है। जो चीजें काबू में की जा सकती हैं, उस पर ध्यान देना है। इस स्टेडियम में खेलना हमेशा ही शानदार होता है। हमें काफी ज्यादा सपोर्ट मिलता है।

हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। हम यहां पर तीसरा मैच खेल रहे हैं। पहले तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मूवमेंट मिल सकता है। यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह अरशद ख़ान आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड और रसिख डार सलाम।

संबंधित समाचार