IPL 2026 खत्म! अब एक्शन में विराट-रोहित की टीम इंडिया, जानिए जून का पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः IPL 2026 का रोमांच समाप्त हो गया है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीत लिया है। अब सभी की नजरें टीम इंडिया पर हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोबारा राष्ट्रीय टीम के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं। फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच जल्द ही शुरू होने वाला है।

भारत का अगला मैच कब और किसके खिलाफ?

टीम इंडिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। अफगानिस्तान भारत दौरे पर एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। 

- टेस्ट मैच: 6 से 10 जून तक  
- स्थान: न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)  
- समय: सुबह 9:30 बजे से शुरू

इस मैच में शुभमन गिल टीम के कप्तान होंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है- मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे पहली बार भारतीय टीम में चुने गए हैं।

जून 2026: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

- 6-10 जून: IND vs AFG टेस्ट मैच (न्यू चंडीगढ़)  
- 13 जून: IND vs AFG 1st ODI (धर्मशाला)  
- 17 जून: IND vs AFG 2nd ODI (लखनऊ)  
- 20 जून: IND vs AFG 3rd ODI (चेन्नई)  
- 26 जून: IRE vs IND 1st T20I (बेलफास्ट)  
- 28 जून: IRE vs IND 2nd T20I (बेलफास्ट)

वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों शामिल हैं। BCCI ने स्क्वॉड घोषित कर दिया है, हालांकि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

 

संबंधित समाचार