लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त का तबादला, रिटायरमेंट से 23 महीने पहले आया ऑर्डर, उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का लखनऊ से वाराणसी ट्रांसफर कर दिया गया है। यह आदेश उनके रिटायरमेंट से महज 23 महीने पहले जारी किया गया है, जिस पर प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा और सवाल उठ रहे हैं। अरुण कुमार गुप्त लखनऊ में अभी सिर्फ 2 वर्ष 4 महीने ही कार्यरत थे। 

सामान्य प्रशासनिक नियमों के अनुसार, जिन अधिकारियों के रिटायरमेंट में 2 साल या उससे कम समय शेष होता है, उनका ट्रांसफर विशेष परिस्थितियों को छोड़कर नहीं किया जाता है। पिछले वर्ष भी नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का इसी तरह नियम-विरुद्ध ट्रांसफर हुआ था, जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। 

संबंधित समाचार