UP News: पीलिया की दवा लेने जा रहे मौसेरे भाइयों को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौत
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अचलगंज मार्ग स्थित गोकुलपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पीलिया की दवा लेने बाइक से जा रहे दो मौसेरे भाइयों को मौरंग से लदे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पीलिया की दवा लेने बाइक से जा रहे दो मौसेरे भाइयों को मौरंग से लदे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दवा लेने निकले थे मौसेरे भाई
अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा-नथई गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (30) अपने 13 वर्षीय मौसेरे भाई सूर्यांश के साथ मंगलवार सुबह बाइक से पुरवा के दलीगढ़ी मोहल्ला स्थित एक वैद्य के यहां पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अचलगंज मार्ग स्थित गोकुलपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आए मौरंग लदे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
नहीं मिला संभलने का मौका
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वे संभल पाते, डंपर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
चालक फरार, डंपर पुलिस के कब्जे में
हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
