Uttrakhand News: नहीं झेल पाई प्रताड़ना, सुसाइड को बेबस हुई काजल, मायके आने पर भी पति करता रहा प्रताड़ित
पति कर रहा था 15 लाख नकद और बुलट की डिमांड
थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में नवविवाहिता काजल मौत प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पिता राजवीर शर्मा की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा और देवर आदित्य व सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में नवविवाहिता काजल मौत प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पिता राजवीर शर्मा की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा और देवर आदित्य व सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह तथ्य सामने आया है कि विवाहिता दहेज लोभियों की प्रताड़ना को झेल नहीं पाई और जहर गटक लिया।
15 लाख और बुलट की थी डिमांड
पिता का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को हुई शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष काजल पर 15 लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक अत्याचार कर रहा था। पंचायत के आश्वासन के बावजूद प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि 15 मई को ससुराल वाले बीमार काजल को उसके पिता की दहलीज पर तड़पता हुआ छोड़ गए, जबकि पति फोन पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाता रहा।
बेबसी में जहर खाकर दी जान
आखिरकार बेबस होकर काजल ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण जहर की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
