Uttrakhand News: देहरादून में मजार समेत दूसरे अवैध निर्माण ध्वस्त, राजस्व विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शीशमबाड़ा में सरकारी जमीन पर किया गया था अवैध निर्माण

देहरादून, अमृत विचार। विकासनगर प्रशासन ने शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मजार एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अवैध कब्जों पर जारी रहेगी कार्रवाई
प्रशासनिक जांच में उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर मजार को संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार नोटिस एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

अवैध कब्जा नहीं स्वीकार्य
सरकारी संपत्तियों एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है तथा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है तथा उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। जनहित एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

संबंधित समाचार