लखनऊ स्टेशन पर आज से इन 10 बड़ी ट्रेनों का रूट बदला, कॉनकोर्स निर्माण के चलते नहीं होगा ठहराव

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स का निर्माण कार्य के चलते बड़ा ट्रैफिक बदलाव और पावर ब्लॉक लिया गया है। इससे लखनऊ होकर गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों को बदले मार्गों से संचालन किया जाएगा। 2 से 4 जून के बीच ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन नहीं आएंगी। 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 3 जून को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी। ट्रेन का आलमनगर व उतरेटिया में अतिरिक्त ठहराव रहेगा। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस 2 व 4 जून को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन आलमनगर व उतरेटिया स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 3 जून को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जाएगी और उतरेटिया व आलमनगर में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 4 जून तक उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलेगी, ट्रेन उतरेटिया व आलमनगर स्टेशनों पर रुकेगी। 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस 3 जून को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। ये ट्रेन चारबाग नहीं जाएगी, बादशाह नगर व ऐशबाग में रुकेगी।

इसके अलावा 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस 4 जून तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। ट्रेन का बादशाह नगर व ऐशबाग में ठहराव रहेगा। 22412 आनन्द विहार-नाहरलगुन एक्सप्रेस मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी, इसे ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 3 जून तक तक मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी। इन दिनों ऐशबाग व बादशाह नगर में अतिरिक्त ठहराव रहेगा। इसी तरह 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 4 जून तक मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी और इस ट्रेन को ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई नहीं जाएगी अवध असम

ट्रेन संख्या 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस अवध असम 3 जून तक बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहाँपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी बाराबंकी, लखनऊ, बालामऊ और हरदोई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसका बुढ़वल व सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।

इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों का हंगामा

15082 गोमतीनगर स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस सफाई कराए बगैर ही गोरखपुर रवाना कर दी गई। ट्रेन के कोच डी-1 में गंदगी, चोक शौचालय और पानी न होने से यात्रियों हंगामा कर दिया। यात्री शिरिष गौड़ ने एक्स पर रेल मंत्रालय, रेल सेवा, रेल मंडल और डीआरएम गौरव अग्रवाल से शिकायत की। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि आगे के स्टेशन पर सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। पिछले महीने भी गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस में गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजे सही तरीके से बंद न होने की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें  : 
सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, मेरठ पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर आरोपी को भेजा जेल

संबंधित समाचार