Jaunpur SDA Transfer : जौनपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने बदले कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

योगिता सिंह को मिली जौनपुर सदर की जिम्मेदारी

अजय कुमार उपाध्याय को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी द्वितीय से उप जिलाधिकारी मछलीशहर नियुक्त किया है। योगिता सिंह को उपजिलाधिकारी छलीशहर से स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी है।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने पांच उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार संतबीर सिंह को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर पद से हटाकर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी द्वितीय जौनपुर बनाया है।

इसी तरह अजय कुमार उपाध्याय को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी द्वितीय से उप जिलाधिकारी मछलीशहर नियुक्त किया है। योगिता सिंह को उपजिलाधिकारी छलीशहर से स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी है।

उपजिलाधिकारी लेंद्र कुमार को केराकत से हटाकर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम) जौनपुर बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार भारती को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम) जौनपुर से उप जिलाधिकारी केराकत के पद पर तैनात किया गया है। 

संबंधित समाचार