संविदा कर्मचारियों को हटाने पर भड़के ऊर्जा मंत्री, AK Sharma ने अपनाया कड़ा रुख, समयबद्ध समाधान का मिला अल्टीमेटम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग में संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना उचित और वैध कारण किसी भी संविदाकर्मी को नौकरी से न हटाया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था को सुचारु और निर्बाध बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

अनदेखी पर भड़के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 

ऐसे में उनके हितों और अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से संविदाकर्मियों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा। शर्मा ने निर्देश दिया कि यदि किसी संविदाकर्मी के संबंध में कोई शिकायत या विवाद हो तो उसका निष्पक्ष और नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। 

न्यायपूर्ण हितों का रखा जाए ध्यान 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि संविदाकर्मियों से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कर्मचारियों का मनोबल भी बना रहे। 

ये भी पढ़ें  : 
Ayodhya : 42 डिग्री की तपिश के बीच मंडलायुक्त का निर्देश, अयोध्या में सड़कों के किनारे रोपे जाएंगे छायादार पौधे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म