वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच मजबूत है भारतीय अर्थव्यवस्था, ट्रेडर अब एक्सपोर्टर बनकर करें तरक्की: सुनील सिंघी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचारः केन्द्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जें सिंघी ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से उद्योग-कारोबार को नई ताकत मिलने जा रही है। दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध-अराजकता के हालात हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है। ट्रेडर एक्सपोर्टर बनकर आर्थिक तरक्की करे, व्यापार-उद्योग नए रास्तों पर आगे बढ़े, इसके लिए सरकार स्पष्ट नीति, नियत और निर्णय के साथ काम कर रही है।

MUSKAN DIXIT (30)

बरेली में परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज सभागार में आयोजित व्यापारी उद्योगपति एवं सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि औद्योगिक एवं कारोबारी विकास की प्रथम आवश्यकता मजबूत कानून और व्यवस्था होती है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने यूपी में सुरक्षित माहौल दिया है। 

MUSKAN DIXIT (36)

यूपी के अत्याधुनिक हथियार दुश्मनों को चटा रहे धूल

यूपी में बने अत्याधुनिक हथियार ऑपरेशन सिंदूर जैसे मोर्चों में दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं। सिंघी बोले एक समय गुजरात का भी माहौल खराब था कर्फ्यू लगते थे, रथ यात्राएं रोकी जाती थी। असुरक्षा के साथ बिजली पानी के संकट थे। 2001 में जैसे ही नरेंद्र मोदी वहां के सीएम बने तो सब कुछ ठीक होता चला गया। वाइब्रेंट गुजरात बन गया। दुनिया भर के निवेशक जुट गए। यूपी की कहानी भी गुजरात जैसी ही है पहले यहां कैसी अराजकता थी, कौन नहीं जानता। 2017 के बाद तस्वीर बदल गई। सीएम योगी ने उद्योग व्यापार को सुरक्षित माहौल दिया और राज्य अब आर्थिक उन्नति की नई इबादत लिख रहा है। 

singhi

डॉ. केशव अग्रवाल ने भेंट किया प्रतीक चिन्ह

ऐसा ही बंगाल में होगा अध्यक्ष सिंघी ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर में सबसे उद्योग कारोबार के हित का संकल्प दोहराया था किंतु परंतु नहीं, आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करके दिखाया। पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था कैमरा रही है मगर हम स्थिर है। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील सिंघी और बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का भव्य स्वागत हुआ। बीएल एग्रो चेयरमेन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल, एमडी आशीष अग्रवाल के साथ बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं सेंट्रल यूपी चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केशव अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट किए।

 

संबंधित समाचार