Lucknow News : सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

माल/लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में माल इलाके गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला के परिजनों और ग्रामीण माल-इटौंजा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते सड़क पर भीषण जाम लग गया। 

दरसअल अकबरपुर निवासी सुनीता (38) बख्शी का तालाब के रूदही गांव अपने रिश्तेदार से मिलने गई हुई थी। तभी इसी दौरान रूदही स्थित बीएनसीटी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय लेकर गई जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पांचवें दिन महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ग्राम पंचायत बाजारगांव के अकबरपुर निवासी चंद्रपाल के मुताबिक, उसने अपने बहन सुनीता की शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व गोपालपुर निवासी राजकुमार के साथ की थी। लगभग चार वर्ष पूर्व पति राजकुमार लापता हो गया था। अब तक कुछ जानकारी नहीं लग सकी है। भाई ने आरोप लगाया कि,बहन के ससुर गोकरन ने अपनी संपत्ति जेठ संतलाल को 12 मार्च को दान विलेख कर दिया था। उसी को लेकर मृतका बीकेटी स्थित रिश्तेदार के वहां वार्ता करने जा रही थी।

तभी बीएनसीटी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय लेकर गई जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पांचवें दिन महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव माल के सैदापुर पहुंचा, परिजनों ने माल-इटौंजा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके भीषण जाम लग गया। वहीं परिजनों की मांग थी कि ससुर द्वारा बड़े बेटे के नाम की गई संपत्ति के मामले में मृतका के बेटे को भी हिस्सा दिलाया जाए और संबंधित लोगों को बुलाया जाए। सूचना मिलने पर माल और बीकेटी थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। वहीं भाई की तहरीर पर 1 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया था।मृतका के भाई ने गुरुवार को माल थाने पर ससुर पर गाली गलौज व जेठ पर घटना की साजिश करने का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार