Exam Special Train: लखनऊ गोरखपुर के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें डेट और टाइम
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन गोरखपुर लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन 8 से 10 जून, तक चलेगी। इस ट्रेन में जनरल क्लास के 10 और एसएलआरडी के दो समेत 12 डिब्बे होंगे।
05031 गोरखपुर से लखनऊ जं. ट्रेन 8 से 10 जून तक रोजाना रात 00:30 बजे गोरखपुर से चलकर 1:10 बजे खलीलाबाद, 1:38 बजे बस्ती, 2:03 बजे बभनान, 2:35 बजे मनकापुर 3:10 बजे गोंडा, 3:38 बजे करनैल गंज, सुबह 4:52 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। वहां से चलकर 5:33 बजे लखनऊ के बादशाहनगर और 6:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05032 8 से 10 जून, 2026 तक रोज लखनऊ से चलेगी। ये ट्रेन शाम 18:15 बजे लखनऊ जंक्शन से चलकर 18:48 बजे बादशाहनगर, 19:32 बजे बाराबंकी , रात 20:30 बजे करनैलगंज, 21:00 बजे गोंडा: रात, 21:26 बजे मनकापुर, 22:02 बजे बभनान, 22:33 बजे बस्ती, 23:00 बजे खलीलाबाद होते हुए 23:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
