Bareilly News : कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवक, मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील
मौलाना रिजवी ने कहा कि अगर धरने के दौरान कोई बवाल या विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मुस्लिम नौजवानों पर डाल दी जाएगी। उन्होंने फारसी फलसफे का हवाला देते हुए कहा, “नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है।”
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सोमवार को एक बड़ा जारी करते हुए मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के के धरना-प्रदर्शन से पूरी तरह दूर रहें।
मौलाना रिजवी ने कहा कि अगर धरने के दौरान कोई बवाल या विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मुस्लिम नौजवानों पर डाल दी जाएगी। उन्होंने फारसी फलसफे का हवाला देते हुए कहा, “नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है।”
मुसलमान भारत में कमजोर समुदाय
मुसलमान भारत में अल्पसंख्यक और कमजोर समुदाय हैं, इसलिए किसी भी घटना में वे ही बली का बकरा बन सकते हैं। उन्होंने पूरे देश के मुस्लिम नौजवानों, खासकर दिल्ली के मुस्लिम युवाओं से स्पष्ट अपील की है कि वे इस धरना-प्रदर्शन में किसी भी रूप में शामिल न हों और कार्यक्रम चलने के दौरान उस इलाके की तरफ न भी निकलें।
मौलाना रिजवी ने पिछले वर्षों के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि एनआरसी विरोध, वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन और किसान आंदोलन जैसे कई धरनों का क्या हश्र हुआ, यह पूरे भारत ने देखा है। इन्हीं तजुर्बों के आधार पर उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपने हितों को ध्यान में रखते हुए धरना-प्रदर्शन और किसी भी तरह के आंदोलन से दूर रहने की सलाह दी है।
