विश्व पर्यावरण दिवस : बाराबंकी में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों और विद्यार्थियों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

विश्व पर्यावरण दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण किया गया।

बाराबंकी, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण किया गया। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अभियान का शुभारंभ

अभियान का शुभारंभ अभय नगर स्थित नलकूप खंड परिसर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल इको पार्क में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पौधरोपण कर लोगों से अपनी माता के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इको पार्क की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर हरित विकास के लिए विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नलकूप खंड विभाग की कार्यशाला का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 का निरसन तथा नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

cats

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, शशांक कुशमेश, अवधेश वर्मा तथा अधिशासी अभियंता शशांक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला पंचायत कार्यालय में राजरानी रावत तथा कैम्प कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ अन्ना सुदन, डीएफओ आकाशदीप बधावन, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, रितेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

cats

जरहरा गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर मिश्र ने गौपूजन के उपरांत आम, नीम, कदम्ब, गुलमोहर, पीपल और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर सीवीओ ने दो पशुपालकों को तीन गौवंश भी सुपुर्द किए। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी ने क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं रामनगर में ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत अभय शुक्ला तथा नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने पौधे लगाए। फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जैन, समिति सदस्य रामनाथ सोनी सहित शिक्षकों ने 30 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया तथा विद्यार्थियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया।

cats

मसौली में भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा और बीडीओ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी बड़ागांव में पौधरोपण किया। वहीं रामसनेहीघाट में फायर स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा नगर पंचायत परिसर में समाजसेवी मान बहादुर सिंह की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। नगर पंचायत रामसनेहीघाट में ईओ संतोष चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

इस दौरान पंकज शुक्ला, अजय कश्यप सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाए। सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रामसहाय में ग्राम प्रधान दयाशंकर शुक्ला एवं पंचायत सचिव राजेश कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने आम, पीपल और पाकड़ सहित 11 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को मजबूत कर रहा है।

संबंधित समाचार