बाराबंकी : लीची बाग में जिलाधिकारी ने किसानों से किया संवाद, खेती से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी ली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

एफपीओ गठन, सहफसली खेती एवं सरकारी योजनाओं से किसानों को जोड़ने पर जोर

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने विकास खण्ड पूरेडलई क्षेत्र में स्थित लीची के बागों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया और बागवानी फसलों की खेती से जुड़ी संभावनाओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि पूरेडलई क्षेत्र में लगभग 7 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में लीची की खेती की जाती है, जिससे बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्र आम, अमरूद और लीची जैसी बागवानी फसलों के लिए अत्यंत उपयुक्त है, जो किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने किसानों से फसल उत्पादन, लागत, विपणन व्यवस्था और लाभ सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। 

जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को दिए निर्देश

उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों को बागवानी फसलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। साथ ही प्रगतिशील किसानों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन और सहफसली खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश कुमार सिंह, उद्यान विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज