Times Square पर योग सिखाएंगे पीएम मोदी के गुरु, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करेंगे विशेष शिविर का नेतृत्व
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु एच आर नागेंद्र 21 जून को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों से पहले, नागेंद्र न्यूयॉर्क के मोंटिसेलो में एक विशेष योग और कल्याण शिविर का भी उद्घाटन करेंगे जो 12 से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा।
टाइम्स स्क्वायर पर मोंटिसेलो में लगेगा 3 दिवसीय विशेष कल्याण शिविर
इस शिविर में योग सत्र, ध्यान, तनाव से निपटने संबंधी व्याख्यान, स्वस्थ वृद्धावस्था, समग्र स्वास्थ्य-कल्याण और सामुदायिक नेताओं, चिकित्सकों व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक चर्चाएं शामिल होंगी। इसका आयोजन राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (आरएएनए), बीआरयूएचयूडी एनवाई सीनियर्स और जयपुर फुट यूएसए द्वारा किया जा रहा है।
अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी होंगे शामिल
इसमें पद्मश्री से सम्मानित तथा बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष नागेंद्र और कुलपति एन के मंजूनाथ शामिल होंगे। नागेंद्र न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा 21 जून को टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' है, जिसका उद्देश्य योग को, दीर्घायु, गतिशीलता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के एक साधन के रूप में स्थापित करना है।
कौन हैं पद्मश्री डॉ. एच आर नागेंद्र, जो अमेरिका में बढ़ाएंगे भारत का गौरव?
विश्व और भारत के प्रमुख योग गुरु विशेषषज्ञों में एचआर नागेंद्र का नाम शुमार है। वे पीएम मोदी के योग गुरु माने जाते है।
ये भी पढ़ें :
अमेरिकी शहर में धड़ाधड़ बिक रहे भारतीय आम, सिएटल में 'मैंगो फेस्टिवल', केसर-अल्फांसो की बढ़ी भारी डिमांड
