कानपुर में रफ्तार का कहर : सिद्धनाथ मंदिर दर्शन को जा रहे बुजुर्ग दंपती को ट्रक ने रौंदा, हिरासत में चालक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के जाजमऊ क्षेत्र के सोलंकी धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब सवा दस बजे यह हादसा उस समय हुआ जब अहिरवां क्षेत्र में सीताराम नगर निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा (62) अपनी पत्नी आशा देवी (60) के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि सोलंकी धर्मकांटा के पास उनको ट्रक ने रौंद दिया। 

सड़क हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।  

संबंधित समाचार