Agriculture University Convocation: कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत 10 अगस्त को, बंगाली सिल्क साड़ी होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कृषि विश्वविद्यालय में हुई विद्युत परिषद की बैठक, कई मुद्दों पर प्रदान की गई सहमति

अयोध्या, अमृत विचार : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय सभागार में शनिवार को विद्युत परिषद की बैठक हई। नियुक्ति के बाद कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार इस बैठक का नेतृत्व किया। बैठक में परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे और कई मुद्दों पर विचार विमर्श कर सहमति प्रदान की गई।

कृषि विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के परिधान को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि दीक्षांत समारोह में विद्युत एवं प्रबंध परिषद के सभी अध्यक्ष एवं सदस्य क्रीम कलर की धोती, कुर्ता और सदरी में एक भारतीय परिधान में नजर आएंगे। इस दीक्षांत समारोह की एक अलग खास बात यह होगी कि इस बार महिला सदस्य बंगाल की क्रीम और लाल बॉडर वाली सिल्क साड़ी में नजर आएंगी। कृषि विवि में एग्री टूरिज्म के तहत आने वाले पर्यटकों के भोजन, ठहरने एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स, ऑनलाइन कोर्स और पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को लाइब्रेरी में रखे जाने पर भी चर्चा हुई।

संबंधित समाचार