Bihar News : सरेंडर नहीं करेंगे खान सर! सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हत्या के प्रयास और शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका शनिवार को यहां की एक अदालत में दाखिल की गई जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

पटना। हत्या के प्रयास और शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका शनिवार को यहां की एक अदालत में दाखिल की गई जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

पटना सिविल कोर्ट के प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत में सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की ओर से उनके वकील अरविंद कुमार मउआर ने आज नियमित जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई सोमवार को होगी। 

खान सर सोमवार को दाखिल कर सकते हैं अग्रिम जमानत

खान सर उर्फ फैसल खान के वकील अरविंद कुमार मउआर ने बताया की खान सर की ओर से अग्रिम जमानत की याचिका सोमवार तक पटना के जिला जज की अदालत में दाखिल की जा सकती है। आरोप के अनुसार खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हुई गोलीबारी के वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाना की पुलिस ने खान सर और उनके दो सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी संख्या कदम कुआं थाना कांड संख्या 418/2026 है। प्राथमिकी के आरोपो के अनुसार खान सर के कोचिंग संस्थान के नजदीक हल्ला हंगामा कर रहे लोगों पर खान सर और उनके सहकर्मियों के कहने पर उनके सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी।  

संबंधित समाचार