मोदी सरकार के 12 साल: मुरादाबाद में सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान की भावना के साथ चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पांच जून से जन-जागरूकता अभियान शुरू

केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से 21 जून तक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित हो रहा है। पांच जून से इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को गाइड लाइन जारी की है।

मुरादाबाद, अमृत विचार। केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से 21 जून तक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित हो रहा है। पांच जून से इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को गाइड लाइन जारी की है।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
अभियान में जिले में विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थीपरक शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनसंवाद और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण अभियान के साथ हो चुकी है। इसमें अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे पौधे लगाकर हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इन दिनों में होगा विशेष आयोजन
- आठ से 14 जून तक विशेष जन-संपर्क व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। चिकित्सकों, शिक्षकों, उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

- 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद एवं प्रेस वार्ता होगी। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों गिनाए जाएंगे। विभागों के द्वारा अपनी योजनाओं की प्रगति एवं सफलता प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

- 14 से 16 जून तक जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे। विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं जन-स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी भी दिया जाएगा।

- 16 और 17 जून को “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन”आयोजित होगा। इसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद किया जाएगा।

- 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी लगेगी। इसमें प्रदेश की आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों, कानून-व्यवस्था में सुधार तथा डिजिटल एवं तकनीकी प्रगति को “पहले और अब” की थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित होगी। इनमें किसानों को जीवामृत, बीजामृत, जैविक खेती, प्राकृतिक खाद एवं जल संरक्षण संबंधी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला व ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम होंगे। इसमें युवाओं, महिलाओं, एनसीसी, पुलिस एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित क स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। साइकिल एवं पैदल जागरूकता यात्रा भी निकाली जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज