नेपाल ने भारतीय आमों के इम्पोर्ट पर लगाया बैन, बालेन सरकार ने बताई ये बड़ी वजह 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

काठमांडू। नेपाल ने कथित रूप से अत्यधिक कीटनाशक पाए जाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में 'क्वारंटीन' सुविधाओं के अभाव का हवाला देते हुए भारत से किए जाने वाले आम के आयात पर अंकुश लगा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस रोक के चलते नेपाल के स्थानीय बाजारों में घरेलू स्तर पर उत्पादित आम की उपलब्धता बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में आम की मांग आमतौर पर काफी अधिक रहती है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने ऐसे आमों के आयात पर अंकुश लगाया है जिनमें कीटनाशकों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई और इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में पर्याप्त 'क्वारंटीन' सुविधाओं की कमी भी इस फैसले का एक प्रमुख कारण है। 

सुविधा केंद्रों के अभाव वाले इलाकों में खासकर मधेस प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं। मधेस प्रांत के भूमि प्रबंधन, कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय के सूचना अधिकारी अजय ग्यावली ने कहा कि भारत से आम के आयात पर अंकुश ने स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित किया है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें भारतीय फलों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करनी पड़ेगी। 

ये भी पढ़ें  : 
फिलीपीन भूकंप : जमींदोज इमारतों में जिंदगी की तलाश, सुनामी के अलर्ट के बाद राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए हजारों लोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट