Barabanki News: देवा-चिनहट मार्ग पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार : देवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर मोड़ के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, जहां मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी 25 वर्षीय ब्रजेंद्र कुमार अपनी मां सुधा देवी (50) और छह वर्षीय बच्ची नैना के साथ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज ग्रोवर ने ब्रजेंद्र कुमार और सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार