UP Politics : सुभासपा ने जारी की मीडिया पैनलिस्ट की सूची, अनिल राजभार और पियूष मिश्रा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के मुखिया और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभार ने बुधवार को मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रवक्ता की सूची जारी कर दी है।

cats

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि यह टीम पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विस्तार में ये प्रवक्ता और पैनलिस्ट सक्रिय रूप से काम करेंगे। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चयनित पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों, महानगरों और बूथ स्तर पर पार्टी की बात को मजबूती से रखने की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में शामिल नामों की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।यह फैसला सुभासपा को आगामी राजनीतिक घटनाक्रम में बेहतर संचार और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

तुषार त्यागी हत्या : 40 बीघा जमीन के लिए पिता ने ली बेटे की जान, मेरठ में हुआ खौफनाक कांड
प्रयागराज कारोबारी परिवार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने की माता-पिता समेत बहन की हत्या, पुलिस ने हथियार और गहने किये बरामद   
Delhi Restaurant Fire: 21 मौतों से फिर दहली दिल्ली, जानिए राजधानी के 10 दहलाने वाले अग्निकांड
SRH Captaincy Big Update: अगले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के फुल-टाइम कप्तान बनेंगे ईशान किशन? पैट कमिंस के इस फैसले से चमकी भारतीय स्टार की किस्मत!
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर: 7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, 40 दिनों में होंगे 12 ब्लॉकबस्टर मुकाबले! देखें पूरा शेड्यूल