UP Panchayat Chunav : यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, मतदाताओं को दी गई 9 अंकों की विशेष पहचान संख्या

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। जिला स्तर पर प्रकाशित की गई इस अंतिम मतदाता सूची में पंचायत मतदाताओं को 9 अंकों का नया विशेष पहचान नंबर दिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। जिला स्तर पर प्रकाशित की गई इस अंतिम मतदाता सूची में पंचायत मतदाताओं को 9 अंकों का नया विशेष पहचान नंबर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दावे-आपत्तियों की पूरी प्रक्रिया के बाद यह अंतिम सूची तैयार की है। इस नई व्यवस्था से मतदाताओं को अपनी पहचान आसानी से साबित करने और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने में सुविधा मिलेगी।

नया 9 अंकीय पहचान नंबर अब बनेगा मतदाताओं का पहचान पत्र

नया 9 अंकीय पहचान नंबर अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का आधिकारिक पहचान पत्र बनेगा। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता अब अपने संबंधित जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर जारी सूची में अपना नाम और नया 9 अंकीय नंबर आसानी से देख और सत्यापित कर सकते हैं।

खबर अपडेट हो रही है..

 

संबंधित समाचार