कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की मौत, पेपर देने से पहले हुआ सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आरक्षी भर्ती परीक्षा देने वाराणसी जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरब शरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा (25) आज सुबह मोटरसाइकिल से वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर स्थित रिद्धि-सिद्धि गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

परीक्षा देने से पहले ही उजड़ गए सपने 

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से अभ्यर्थी की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अनुज शर्मा पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और परीक्षा देने के उद्देश्य से वाराणसी जा रहे थे। कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।  

ये भी पढ़ें  : 
काशी में मांस-मछली की दुकानें शिफ्ट होने को लेकर सियासत तेज, फैसले पर क्या बोले स्थानीय कारोबारी? जानिए 

संबंधित समाचार