बाराबंकी में मेंथा टंकी फटने बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे; इलाज जारी
बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीहार मजरे मऊजानीपुर में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मेंथा पेराई के दौरान अचानक टंकी फटने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चे हैं, सभी को सीएचसी देवा से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
खेत में मेंथा की पेराई की जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार ग्राम हाजीहार मजरे मऊजानीपुर में बुधवार दोपहर यहां के रहने वाले राममिलन के खेत में मेंथा की पेराई की जा रही थी। इस दौरान परिवार के सदस्य हाथ बंटा रहे थे। दोपहर करीब सवा दो बजे टंकी धमाकेदार आवाज के साथ फट गई और आग के अलावा खौलता पानी गिरने से सभी पांचों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
7.jpg)
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच सभी झुलसे लोगों को देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया पर हालत ठीक न होने पर इन सभी को लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे में नेहा 22 पत्नी रोहित कुमार 80 प्रतिशत से अधिक झुलसी है, जबकि 60 प्रतिशत झुलसे सत्यम 14, रुकमणी 40, धर्मेन्द्र यादव 24 व रिमझिम 12 का इलाज लखनऊ में जारी है। घटना के बाद पीड़ितों के परिजनों में हाहाकार मच गया, वहीं टंकी फटने की तेज आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल, टंकी फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :
संतकबीर नगर में मासूम की मौत : खेत में फैले करंट की चपेट में आया 10 वर्षीय बालक, 8 लोगों पर केस दर्ज
