अयोध्या: गो तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, 26 गोवंश बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। गोवंश पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को इनायत नगर थाने की पुलिस टीम द्वारा शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास कई नाजायज तमंचा कारतूस और दो और चार पहिया वाहन भी बरामद किये गए। इनायत नगर थाना की पुलिस टीम …

अयोध्या, अमृत विचार। गोवंश पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को इनायत नगर थाने की पुलिस टीम द्वारा शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास कई नाजायज तमंचा कारतूस और दो और चार पहिया वाहन भी बरामद किये गए। इनायत नगर थाना की पुलिस टीम शनिवार रात को गश्त दे रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चदीपुर नगहरा के पास बिक्री के लिए वाहनों में लाद कर ले जाए जा रहे छुट्टा पशुओं को बरामद किया गया।

शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने बताया कि आरोपी टाटा डीसीएम एवं ट्रक वाहनों में क्षेत्र के घूमन्तू सांड़ / बैल को बांधकर काटने के लिये बंगाल ले जा रहे रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम केवटहिया मार्ग तिराहा ग्राम चन्दीपुर नगहरा पहुंचकर अभियुक्त गण / वाहनों को रोकने के दौरान अभियुक्त गण द्वारा अपने नाजायज शस्त्रो से प्राण घातक हमला किया गया। लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके पशु तस्करी में लगे चार आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। मौके पर टाटा डीसीएम में 26 गौवंशीय साड़ का मुँह नायलान के पट्टे से बंधा था। जिनकी रस्सी काटकर खुले जंगल में मुक्त कर दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रयोग में लायी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार डीसीएम को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम एवं 25 आर्म एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा कर चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार