बरेली: विदेश से आए कैप्टन के परिजनों की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में विदेशी स्ट्रेन के पहले संदिग्ध शिप कैप्टन के परिजनों की रिपोर्ट की एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कैप्टन का स्ट्रेन वायरस का सैंपल दिल्ली के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक हफ्ते में उनकी स्ट्रेन रिपोर्ट आ जाएगी। …

अमृत विचार, बरेली। जिले में विदेशी स्ट्रेन के पहले संदिग्ध शिप कैप्टन के परिजनों की रिपोर्ट की एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कैप्टन का स्ट्रेन वायरस का सैंपल दिल्ली के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक हफ्ते में उनकी स्ट्रेन रिपोर्ट आ जाएगी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी एक शिप कैप्टन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्हें कोरोना स्ट्रेन का संदिग्ध मानते हुए स्ट्रेन के लिए बने विशेष वार्ड में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्ट्रेन की आशंका की वजह से आईवीआरआई में आरटीपीसीआर जांच कराने के साथ ही शिप कैप्टन का एक सैंपल दिल्ली स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) भेजा गया है, जहां जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किया जाएगा।

जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच से संक्रमित में वायरस कहां से और कैसे आया की जानकारी हुई है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी कि शिप कैप्टन में नए स्ट्रेन की पुष्टि होगी।

संबंधित समाचार