टाइगर श्रॉफ संग एयरपोर्ट पर नजर आईं दिशा पाटनी, छाया एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिशा पाटनी हर बार ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका पार्टी वाला लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। दिशा अपने बोल्ड कपड़ों से हर बार सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनके बोल्ड कपड़ों को देख हर किसी की निगाहें …

दिशा पाटनी हर बार ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका पार्टी वाला लुक हो या फिर कैजुअल आउटिंग। दिशा अपने बोल्ड कपड़ों से हर बार सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनके बोल्ड कपड़ों को देख हर किसी की निगाहें बस उन पर ही ठहर गईं। वहीं टाइगर श्रॉफ भी द‍िशा से मैच करते कपड़ों में दिखे।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दिशा पाटनी ने कंफर्ट के साथ ही काफी ग्लैमरस कपड़े पहन रखे थे। दिशा ने यात्रा के लिए काले ट्रैकपैंट्स के साथ सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहना था। जिसकी फुल स्लीव और डीप कट नेकलाइन बनी थी।

वहीं इस क्रॉप टॉप नॉट की डिजाइन और स्किनी फिटिंग काफी बोल्ड थी। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

टाइगर श्रॉफ हमेशा की तरह ही हैंडसम लुक में थे।  व्हाइट टी-शर्ट और डीप ग्रे कलर के ट्रैक पैंट में दिखे. उन्होंने भी व्हाइट स्नीकर्स कैरी किया हुआ था. हाथ में डेनिम जैकेट लिए वे अपनी गाड़ी से बाहर निकलते स्पॉट किए गए.

 

संबंधित समाचार