अयोध्या: रालोद ने किया जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य न घोषित करने सहित 7 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट शूभी सिंह को …

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य न घोषित करने सहित 7 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट शूभी सिंह को सौंपा। प्रर्दशन के दौरान गन्ने को जलाकर कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया।

साथ ही केएम सुगर मिल मसौधा तथा रौजागांव चीनी मिल से सम्बन्धित समस्याओं का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह को दिया। जिसमें मांग कि गई है कि गन्ना सप्लाई टिकट की जानकारी मोबाइल मैसेज के साथ-साथ फोन कॉल के माध्यम से दी जाए। गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान कराया जाए, गन्ना यार्ड में किसानों को पीने हेतु शुद्ध जल की व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी मीलें लगभग 2 माह से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान कई करोड़ कुंतल गन्ना चीनी मीलों को सप्लाई कर चुका है। लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य निर्धारण नहीं किया गया है। जिसे तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार को घोषणा करनी चाहिए।

युवा रालोद जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने कहा कि किसान खेती जमीन पर करता है। लेकिन जिला गन्ना अधिकारी का कार्यालय तीसरे तल पर है जिससे तमाम बुजुर्ग किसानों को उन तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसलिए जिला गन्ना अधिकारी का कार्यालय तत्काल कहीं नीचे होना चाहिए।

इस मौके पर अवध क्षेत्र महामंत्री सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा, युवा रालोद जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा रालोद जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, बलराम यादव जय प्रकाश यादव, करियाराम वर्मा, डा. शान्ती देवी, अवधेश रावत, अंगनूराम, देवी शरण वर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा,शम्भू वर्मा, अंकित वर्मा,जग प्रसाद रावत आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार