प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान की मां का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का सोमवार को निधन हो गया। रहमान ने अपने ट्विटर खाते में अपनी मां की तस्वीर साझा की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एवं द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रहमान की मां के निधन पर शोक जताया है। पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कहा, ”बीमारी के कारण …

चेन्नई। प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का सोमवार को निधन हो गया। रहमान ने अपने ट्विटर खाते में अपनी मां की तस्वीर साझा की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एवं द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रहमान की मां के निधन पर शोक जताया है।

पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कहा, ”बीमारी के कारण महान संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं ।” मुख्यमंत्री ने रहमान और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बेगम के निधन पर शोक जताया है।

संबंधित समाचार