बरेली और प्रयागराज में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक की स्थापना के लिए 258.53 लाख रूपये मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार बरेली और प्रयागराज मंडल में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक की स्थापना के लिए 258.53 लाख रूपये की धनराशि को मंजूरी दी है। बरेली को 129.265 लाख रूपये की धनराशि दी गई है। बरेली मंडल के बुखारा-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत क्यारा और प्रयागराज मंडल के राजकीय बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र, कांटी, …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार बरेली और प्रयागराज मंडल में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक की स्थापना के लिए 258.53 लाख रूपये की धनराशि को मंजूरी दी है। बरेली को 129.265 लाख रूपये की धनराशि दी गई है। बरेली मंडल के बुखारा-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत क्यारा और प्रयागराज मंडल के राजकीय बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र, कांटी, प्रयागराज में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक की स्थापना की जाएगी।

पशुधन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए योजना के सुनियोजित क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश पशुपालन विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास को दिए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता उत्कृष्ट कोटि एवं निर्धारित मानकों के अनुसार होने का पूर्ण जिम्मेदारी निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग की होगी। स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय योजना के समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों तथा शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

संबंधित समाचार