अयोध्या: किशोरी को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो किशोर के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल अपचारी गृह …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो किशोर के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल अपचारी गृह भिजवाया गया है।

बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को गांव के ही दो किशोर बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेत में ले गए। खेत में ले जाकर दोनों किशोरों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।घर पहुंची किशोरी ने पूरा वाकया परिवारी जनों को बताया तो परिवारीजनों ने लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी।

सोमवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो किशोरों को नामजद करते हुए बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, सामूहिक दुष्कर्म और धमकी तथा पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।मामले की विवेचना और छानबीन में जुटी बीकापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को पिपरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार