बरेली: तिरंगा फहराकर शहर में निकली कांग्रेस की पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल देकर सम्मानित किया। दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने किसान सम्मान पदयात्रा निकाली। श्यामगंज स्थित कार्यालय …

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल देकर सम्मानित किया। दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने किसान सम्मान पदयात्रा निकाली।

श्यामगंज स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वर्णिम इतिहास कांग्रेसियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, हाजी सलाम बब्बू, वसीम अकरम, कमर गनी, राजेंद्र सागर, सरदार आदित्य सिंह, तरुण पटेल, नीतू शर्मा, डॉ. मेहंदी हसन, उमेश आर्य, रामपाल माली, सतीश सैनी, महावीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वहीं, कार्यक्रम में एवरन कुमार गंगवार, पंडित सोहन लाल शर्मा, कासिम कश्मीरी, नत्थू लाल मिश्रा, उमेश आर्य, रामभरोसे लाल मौसम, अकील अहमद, कौशल अग्रवाल, शकुंतला जौहरी, केहरी सिंह यादव, दत्त राम गंगवार, अकील अहमद राय साहब, मुकर्रम अली खान आदि लोगों को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद श्यामगंज स्थित कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई जो शाहदाना चौराहा, कांकरटोला, पुलिस चौकी होते हुए जगतपुर स्थित हाजी इस्लाम बब्बू के निवास स्थान पास जाकर समाप्त हुई। यहां एक शादी हाल में जनसभा हुई जिसकी अध्यक्षता मिर्जा अशफाक सकलैनी व संचालन राज शर्मा ने किया। यहां से पदयात्रा मीरा की पेठ, बालजति चौराहा, मौर्या मंदिर, सेटेलाइट चौराहा होते हुए नकटिया पहुंची।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने निकाली तिरंगा यात्रा
बरेली। कांग्रेस के पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में शहर और कैंट विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तिरंगा पदयात्रा चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू हुई। उससे पहले महानगर अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस, नॉवल्टी चौराहा, कुतुबखाना होती हुई कोहाड़ापीर पर जाकर संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर भारत के नव निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज देश का किसान परेशान है, युवा बेरोजगार हैं। सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सेवा में 136 वर्षो का योगदान दिया है। इस दौरान सुचित्रा सिंह, प्रभातगिरी गोस्वामी, डा. जकीर खान, महेश पंडित, पारस शुक्ला, खलिद पहलवान, कादिर खान, मुस्तफा, कौशिफ, बब्बू, हाजी जुबैर, हर्षित दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार