बरेली: बंदी से एटीएम सेवा धड़ाम, जनता रही बेहाल
अमृत विचार, बरेली। तीन दिन की बैंक बंदी से चौबीस घंटे सेवा देने का दावा करने वाले अफसरों की बैकिंग सेक्टर की एटीएम सेवा रविवार को धड़ाम नजर आने के बाद कयास लगाए जा रहे सोमवार को लोगों को राहत मिलेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। खाली जेब लिए लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते रहे। …
अमृत विचार, बरेली। तीन दिन की बैंक बंदी से चौबीस घंटे सेवा देने का दावा करने वाले अफसरों की बैकिंग सेक्टर की एटीएम सेवा रविवार को धड़ाम नजर आने के बाद कयास लगाए जा रहे सोमवार को लोगों को राहत मिलेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। खाली जेब लिए लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
रोजमर्रा की जरूरत के लिए तो लोगों को दुकानों से उधार सामान लेकर काम चलाना पड़ा। पीलीभीत बाईपास रोड, सिविल लाइंस, कुतुबखाना सहित शहर में तमाम हिस्सों में कई एटीएम कैशलेश तो कुछ में सर्वर का दिक्कत दिखी। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टी फिर महीने का चौथा शनिवार के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रही।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहे। सोमवार को बैंक खुलने पर माना जा रहा था एटीएम में कैश लोड होने की वजह से सहूलियत मिलेगी। लेकिन तीन दिन की बंदी का असर सोमवार भी दिखा। पेश है एटीएम सेवा की हकीकत की पड़ताल करती रविवार की यह रिपोर्ट-
बाजार में स्थित बैंक आफ इंडिया का यह एटीएम तो खुला दिखा, मगर कैश नहीं था। बड़ा बाजार के राकेश एटीएम के हालात देखकर पास के एक दुकानदार से जानकारी मांगते हैं तो बताया जाता है कि शनिवार से यह एटीएम बंद है।
बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम सेवा पर भी तीन दिन की बंदी का असर देखने को मिला। यह एटीएम भले ही खुला था, लेकिन सर्वर काम नहीं करने की वजह से परेशान दिखे ग्राहक आगे बढ़ते नजर आए।
एक्सिस बैंक का एटीएम। यहां दस मिनट में तीन लोग पैसे निकालने पहुंचे लेकिन निराश होकर लौट गए। बिहारीपुर के अशोक ने बताया रविवार को भी एटीएम खुला था लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से कैश नहीं मिला।
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने स्थित एसबीआई के इस एटीएम की सेवाएं अच्छी होने के कारण दूसरे बैंक के भी ग्राहक कतार में लगे नजर आए। तुलसीनगर के राजीव ने बताया एक्सिस के एटीएम पर रुपये न होने पर यहां आए थे।
लगातार तीन दिन छुट्टी के कारण सभी एटीएम में पर्याप्त कैश लोड किया गया था। एटीएम सेवाएं आमजन की सहूलियतों के लिए संचालित की जाती हैं। फिलहाल तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को भी शहर के किसी एटीएम में ऐसी कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। -एमएम प्रसाद, लीड बैंक मैनेजर
