मुरादाबाद: सड़कों पर घूम रहीं गायों पर अधिकारियों की नजर नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गो शालाओं की हालत, गोवंश की सुविधा और सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की पड़ताल को नोडल अधिकारी मनोज सिंह जिले में हैं। उन्होंने देहात में गोशालाओं का निरीक्षण का व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन शहर की सड़कों पर घूम रही गायों की ओर अधिकारियों की नजर नहीं गयी। नगर निगम की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गो शालाओं की हालत, गोवंश की सुविधा और सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की पड़ताल को नोडल अधिकारी मनोज सिंह जिले में हैं। उन्होंने देहात में गोशालाओं का निरीक्षण का व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन शहर की सड़कों पर घूम रही गायों की ओर अधिकारियों की नजर नहीं गयी। नगर निगम की ओर से इन्हें पकड़ने के प्रयास पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत में आवारा गोवंश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि आवारा जानवर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, इससे बचने के लिए आवारा जानवरों को गो संरक्षण केंद्रों में रखा जाए। केंद्रों में आवारा पशुओं के चारे, पानी, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनकी देखरेख के लिए केयरटेकर की तैनाती की जाए।

पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाई की जाए। केंद्र से अपने पशु छुड़वाने आता है तो उससे आर्थिक दंड वसूला जाए। सीएम के निर्देशों का कितना पालन हो रहा है इसकी हकीकत जानने अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह पहुंचे हैं। इसके बाद भी नगर में बेसहारा गोवंश को संरक्षण केन्द्र तक पहुंचाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।

गोवंश से टकराई बाइक, युवक घायल
नगर में आवारा जानवरों की समस्या से जनता को निजात नहीं मिल रही है। दर्जनों जानवर सुबह शाम सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे जानवर जहां एक और राहगीरों के लिए खतरा बने हैं, वहीं आए दिन यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर मवेशियों से टकराकर वाहन सवार जख्मी हो चुके हैं। सोमवार को भी इंपीरियल तिराहे से रामगंगा पुल की ओर मनीष पुत्र त्रिभुवन निवासी बुध बाजार बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह इंपीरियल तिराहे पर पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया और वह बाइक से टकराकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।

संबंधित समाचार