अमेरिका में अब तक 21 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में अबतक 21 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र (सीडीसी) के डाटा ने इसकी जानकारी दी। सीडीसी की सोमवार को रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 21,27,143 लोगों ने अब तक कोरोना का पहला टीका लगवाया है। डाटा के अनुसार अमेरिका में 11,445,175 डोज वितरित …

वाशिंगटन। अमेरिका में अबतक 21 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र (सीडीसी) के डाटा ने इसकी जानकारी दी। सीडीसी की सोमवार को रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 21,27,143 लोगों ने अब तक कोरोना का पहला टीका लगवाया है।

डाटा के अनुसार अमेरिका में 11,445,175 डोज वितरित की गयी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक यहां अबतक एक करोड़ 92 लाख से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 334000 मरीजों की इससे मौत हुई है।

आपको बता दे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस की मार से निपटने के लिए 900 अरब डॉलर के वैश्विक महामारी राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिए। इस राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और टीका मुहैया कराने के अभियान में किया जाएगा। ट्रंप ने रविवार रात को इस संबंध में घोषणा की।

संबंधित समाचार