CM योगी का बड़ा बयान: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आस्था को ठेस, लेकिन अयोध्या को बदनाम करना ठीक नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

'राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच मांगी, सरकार ने बनाई SIT'; विपक्ष पर साधा निशाना, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का भी जताया भरोसा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण के बहाने अयोध्या, राम जन्मभूमि और हिंदुओं की आस्था को बदनाम करना उचित नहीं है।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट एक स्वतंत्र संस्था है और राज्य सरकार को उसके प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है। ट्रस्ट की ओर से जांच का अनुरोध मिलने पर सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया और रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।

छह गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

मुख्यमंत्री ने बताया कि कथित चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य लोगों को सहयोग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है।

विपक्ष पर बोला हमला

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आज आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने पहले धार्मिक आयोजनों और परंपराओं पर रोक लगाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कांवड़ यात्रा, रामनवमी, जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि जो लोग कभी भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और राम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे, वही आज चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

'अयोध्या के विकास से बदली स्थानीय अर्थव्यवस्था'

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की तस्वीर बदली है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों, टैक्सी चालकों, रिक्शा चालकों, नाविकों और छोटे कारोबारियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए दावा किया कि आयोजन से प्रदेश में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आय के नए अवसर मिले।

2027 चुनाव को लेकर भी जताया विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा और प्रदेश नया राजनीतिक रिकॉर्ड कायम करेगा।

यह भी पढ़ेंः विश्व युवा कौशल विकास दिवस: सीएम योगी बोले- साझा भविष्य के लिए साझा अवसर जरूरी, 2017 से पहले यूपी में युवाओं के लिए हालात खराब थे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम से शिक्षा का दिया संदेश
बाराबंकी: 4 घंटे बिजली गुल, सप्लाई आते ही बिजली के पोल में लगी आग, अधिकारियों के फोन बंद होने पर भड़का लोगों का गुस्सा
Bahraich News: कैसरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, गोड़हिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा
Cabinet: देश में लगेंगे 8-9 नए यूरिया प्लांट, एक करोड़ टन उत्पादन बढ़ाने की राष्ट्रीय निवेश नीति को मंजूरी, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले
Bahraich News : बहराइच यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 786 वाहनों के चालान, 9.58 लाख रुपये का जुर्माना, चार वाहन सीज