Bahraich News : भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास 237 ग्राम स्मैक, मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बहराइच, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मोतीपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने 237 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चल रही विशेष चेकिंग के दौरान मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम पड़रिया चौराहा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 237 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और एक ओप्पो रिनो मोबाइल बरामद हुआ।

मेढकिया पौण्डा निवासी निकला आरोपी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इसरार पुत्र करामत अली निवासी ग्राम मेढकिया पौण्डा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच बताया। उसकी उम्र करीब 36 वर्ष बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मोतीपुर में मुकदमा संख्या 297/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस सफल अभियान में थाना मोतीपुर से प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड, उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक बृजानन्द और हेड कांस्टेबल विक्रांत बालियान शामिल रहे। वहीं 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव से इंस्पेक्टर राजू यादव, हेड कांस्टेबल प्रशांत डी. मकदूम, अजय कुमार, महेश बाबारिया, कृष्णपाल, विनोद कुमार, चालक सुरजीत सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार